हरदोई, जून 18 -- सांडी। रेप के एक आरोपी को बचाने के नाम पर महिला से 60 हजार ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला एसपी के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धोंधी निवासी मीरा पत्नी रामसेवक ने 21 मई को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके पुत्र अजीत पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। इसी दौरान गांव के अमरेंद्र, उसके भाई जितेंद्र उर्फ पप्पू तथा पुत्र अमन ने बेटे को जेल जाने से बचाने का झांसा देकर उससे 60 हजार रुपये ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि रुपये देने पर उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दि...