रामपुर, अगस्त 26 -- मिलक। रेप के आरोपी की हत्या में बुधवार को परिजनों की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रकरण की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। घटना मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी की थी, जहां देर शाम युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को समझाने में पसीने छूट गए। परिजन गांव की एक युवती द्वारा युवक को लगातार प्रेम प्रसंग के चलते परेशान कर रही थी। मृतक युवक गौरव और उसके परिजनों पर गांव निवासी युवती के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसको लेकर जांच के लिए वह घर भी पहुंची थी देर शाम जब गौरव का शव प...