बागपत, अप्रैल 14 -- बड़ौत। दिल्ली में युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम ने बागपत और बड़ौत क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। दिल्ली की एक युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ एक युवक ने रेप किया था। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी युवक की तलाश में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बागपत और बड़ौत क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस दो दिन से बड़ौत क्षेत्र में डेरा डाले हुई थी। पुलिस को आरोपी युवक की लोकेशन बड़ौत में मिल रही थी। वह इसी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद घटना को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...