बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- रेप के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया एसपी का घेराव पुलिस पर मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़ने का लगाया आरोप एसपी ने कहा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन फोटो 10 शेखपुरा 01: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एसपी का घेराव करने पहुंचे नाराज ग्रामीण। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी का घेराव किया। प्रदर्शन करने आए ग्रामीण आशुतोष सिंह, निवास सिंह, विजय सिंह आदि ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस इस वारदात को प्रेम-प्रसंग की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है। घेराव कर रहे लोगों ने कहा कि पीड़िता आरोपी युवक का नाम तक नही...