कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर दक्षिण। चकेरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को सफीपुर इलाके से गिरफ्तार किया। नशेबाज पति से छुटकारा पाने की हसरत में 30 वर्षीय महिला की नजदीकियां पति के दोस्त आलोक शर्मा से बढ़ गई थीं। इसके बाद आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उसके शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के शादी से इनकार पर महिला ने उसके खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक चकेरी थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...