नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- खतौली,संवाददाता: मुजफ्फरनगर में आठ महिलाओं के गिरोह द्वारा हनी ट्रैप में कई युवकों को जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सद्दीक नगर के इस गैंग में शामिल महिलाएं युवकों से पहले जान-पहचान बढ़ाती हैं, बातचीत कर मुलाकात के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लेती हैं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू होता है। रुपये देने से इनकार करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों की वसूली की जाती है। कुछ दिन पहले सद्दीक नगर में उवैश नामक युवक की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने इस गिरोह की एक महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर उवैश की मौत होना बताकर पुलिस में शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामला कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि स्थानीय दरोगा ने शिकायत लेकर पहले तो पीड़ितों को ही ...