नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली के रोहिणी जिला कोर्ट ने एक दुष्कर्म (पॉक्सो) से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की दो अलग-अलग रिपोर्टों में सामने आए विरोधाभास पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) रजनी रंगा की अदालत ने जांच की स्थिति को लेकर स्पष्टता न होने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह मामला मंगोलपुरी थाने में 13 अगस्त 2025 में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। पीड़िता की पैरवी कर रहीं अधिवक्ता अदिति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की स्थिति को लेकर बीती 19 फरवरी को बाहरी जिले के अतिरिक्त डीसीपी-II की ओर से अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया था कि जांच पूरी हो चुकी है और अभियोजन पक्ष की आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम रिपोर्ट शीघ्र दाखिल कर दी जाएगी।8 दिन में बदल दी कहानी रिपोर्ट में यह संकेत दिया ग...