पुणे, अगस्त 12 -- महाराष्ट्र के नागपुर से दरिंदगी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को पहले करीब तीन महीने तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा और फिर उसे बंधक बनाकर भयानक यातनाएं दीं। आरोपी ने न सिर्फ लड़की का कई बार रेप किया, बल्कि उसे चमड़े की बेल्ट से पीटा और चाकू से 20 वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।कैसे शुरू हुआ खौफनाक खेल? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से ठाणे का रहने वाला है। उसकी और पीड़िता की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पखारे ने पिछले साल "आकाश मेहरा" के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। वह लड़की का दोस्त बन गया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। करीब दो महीने पहले, आरोपी ने लड़की को अपने फ्लैट की छत पर जाकर वीडियो ...