नाबालिग से रेप, जनवरी 30 -- बिहार के कैमूर से दरिंदगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करके दो लड़के तीन माह तक दुष्कर्म करते रहे। उनका तीसरा साथी भी प्रेशर बनाने लगा। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन घंटे के अंदर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा है कि कोर्ट से स्पीडी ट्रायल का प्रेयर कर सभी आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। मामला चैनपुर थाना इलाके का है। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पीड़िता को सबसे पहले दो आरोपियों ने नवम्बर महीने में हवस का शिकार बनाया। एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे इसका वीडियो बना लिया। ब्लैक मेल करके दूसरे लड़के ने भी जबरन संबंध बनाया। फससे बाद पीड़िता को छोड़ दिया लेकि...