मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक के खिलाफ रेप की झूठी तहरीर पुलिस को दी है। बाद में चार लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवती ने युवक से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। आरोपी ने दो लाख रुपये और मांगे और न देने पर धमकी देनी शुरू कर दी। मामले में पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रंगदारी वसूलने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव नियामतपुर इकरोटिया निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने गांव की ही 24 वर्षीय युवती और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बेटे से रंगदारी वसूलने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी युवती ने बीते 9 जून 2025 को उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। ब...