संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: यूपी के बस्ती के गौर थाना क्षेत्र स्थित डेंगरहा गांव में रेप (Rape)और पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने फरसा, कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। हमले में चौकी प्रभारी टिनिच समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की वर्दियां भी फाड़ दी। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपित मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व अज्ञात पर केस किया है। गौर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर गांव निवासी विपिन कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित विपिन अपने मामा रामकुमार के घर गौर थाना क्षेत्र स्थित डेंगरहा में छिपा है। रात में तकरीबन सवा नौ बजे चौकी प्रभारी टिनिच श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.