रेपो पहुंचीं डीआईजी पीएसी, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कोर्स की गुणवत्ता परखी
मेरठ, मई 27 -- कानून-व्यवस्था की बदलती चुनौतियों के बीच पीएसी बल को और अधिक दक्ष बनाने के उद्देश्य से रेपो (आरएएफ अकादमी फॉर पब्लिक ऑर्डर) मेरठ में चल रहे तृतीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कोर्स का मंगलवार को उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। डीआईजी कल्पना सक्सेना और 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक राजेश कुमार ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, अनुशासन और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। डीआईजी कल्पना सक्सेना ने प्रशिक्षुओं से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता, अनुभव और सुझावों की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षकों ने लिया लोगों की सेवा का संकल्प ऐसे में किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.