नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के भोपाल से कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के मामले में रूह कंपा देने वाले खुलासे हुए हैं। इस सनसनीखेज वारदात से हर कोई सन्न है। एक नाबालिग को न केवल हवस का शिकार बनाया गया, बल्कि उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 20 साल का ओसाफ अली खान ने कुछ हफ्ते पहले पहली बार थार गाड़ी में छात्रा के साथ रेप किया था, जिसका वीडियो उसके दोस्त मोहम्मद माज खान ने बाहर से छिपकर बना लिया था। इसके बाद दरिंदगी का सिलसिला यहीं नहीं थमा। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए पीड़िता को चार अलग-अलग लग्जरी कारों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। जिम संचालक आरोपी माज़ खान ने भी छात्रा को अश्लील संदेश भेजकर प्रताड़ित किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव ब...