आगरा, मई 30 -- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समर कैंप के अंतिम दिन एडवेंचर कैंप का आयोजन किया। जिसमें रोप ब्रिज से गुजरकर बच्चे रोमांचित हुए। वहीं, रेन डांस, पूल पार्टी मस्ती कर गर्मी से राहत पाई। प्रबंधक दीपक गुप्ता ने कहा कि बच्चे मस्ती के साथ अपना भी ध्यान रखें। समर कैंप में बच्चों ने योग, स्केटिंग, शतरंज, आर्ट एवं क्राफ्ट के साथ साथ जो भी सीखा है, उसका समर वेकेशन में अभ्यास करें। जिसमें बच्चों ने बच्चों ने वाटर रोलर, सूमो रेसलिंग, फोम पार्टी, पूल पार्टी और रेन डांस पार्टी में जमकर मस्ती की और प्रतिभाग कर गर्मी से राहत पाई। यह भी पढ़ें- बीयरशिवा स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन रोप ब्रिज पर चलना बच्चों के लिए रोमांचकारी रहा। प्रधानाचार्य शिव कुमार गौतम ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुर...