नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- अगर आप भी रेनॉल्ट की नई डस्टर का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, रेनॉल्ट ने अपनी नई डस्टर हाइब्रिड (Duster Strong Hybrid E-Tech 160) की बुकिंग आज यानी 9 अक्टूबर, 2026 से शुरू कर दी है। आप इस कार को 21,000 रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट या अपने पास वाले रेनॉल्ट शोरूम में जाकर बुक करा सकते हैं। गाड़ी का ऑफिशियल रेट और पूरी डिटेल 17 अक्टूबर को सामने आएगी। आइए जानते हैं अपकमिंग डस्टर हाइब्रिड के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।माइलेज से भी उठ गया पर्दा बुकिंग शुरू होने के साथ ही कंपनी ने इसका माइलेज भी बता दिया है। बता दें कि एआरएआई (ARAI) के हिसाब से यह हाइब्रिड कार 1 लीटर पेट्रोल में पूरे 29 किलोमीटर चलेगी। यानी हाइब्रिड वाली यह डस्टर माइलेज के मामले में अपने पुराने मॉडल और बाकी गाड़ियों से काफ...