बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- नगर के रेनेसा स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कक्षा एलकेजी से पांचवीं तक के उन 50 छात्रों को सम्मानित किया गया जिनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र में अपनी कक्षाओं और सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया की कक्षा पांच की कीर्ति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सानवी ठाकुर, आधिका कौशिक और देवांश शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र के गौरवशाली पुरस्कार से नवाजा गया। सदनों की प्रतिस्पर्धा में टेरेसा सदन ने बाजी मारते हुए सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह भी पढ़ें- जेईई मेन्स में रेनेसां स्कूल के छा...