उरई, मार्च 19 -- उरई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिंडारी में जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव बेस्ट प्रैक्टिसेज टीएलएम का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपद के परिषदीय एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों से 91 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। टीएम प्रदर्शनी में रेनू ने पहला, संदीप ने दूसरा व संजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चंद्र देकर सम्मानित किया गया। परिषदीय विद्यालयों के लिए समस्त विकास खंडों में से प्रत्येक से 9 शिक्षकों और माध्यमिक स्तर के 10 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय टीएलएम और नवाचार मॉडलों का प्रदर्शन किया। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने सभी टीएलएम और नवाचारों का गहन बारीकी और निष्पक्षता से मूल्यांकन किया, इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर रेनू पाल प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.