अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़ । अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल एवं सचिव फसाहत अली ने रेनबो फाइटर्स क्रिकेट क्लब की नई जर्सी का अनावरण क्रिकेट एसोसिएशन के कैंप कार्यालय मैरिस रोड अयोध्या कुटी पर किया। रेनबो फाइटर्स टीम के अध्यक्ष केपी सिंह एवं सचिव नितिन प्रताप सिंह ने बताया कि रेनबो फाइटर क्रिकेट क्लब का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को भारत के अलग-अलग राज्यों एवं यूपी के बेहतर जिलों में क्रिकेट खिलाना रहेगा। फिलहाल टीम आगरा टूर्नामेंट खेलने जा रही है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, सचिव नितिन प्रताप सिंह, नाजिम रहमान, नितिन हरियाणा आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...