रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बुधवार को रेनबो पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम हुआ। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ को 'योग ब्रेक' भी कराया गया। दीपिका मेहरा, साक्षी चौहान व प्राची शर्मा ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ योगासन करने पर कक्षा 7 'स' के छात्र नितिन बैस को 500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, साथ ही तन, मन और बुद्धि के संतुलित विकास का माध्यम है, जो व्यक्त...