नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में वन रक्षक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने गुरुवार को मामले में अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई। आरोप है कि माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली से राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य से रेत ले जा रहे थे और उन्हें रोकने पर वन रक्षक की हत्या कर दी गई। यह मामला न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष उठाया गया, जो 'राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन और लुप्तप्राय जलीय वन्यजीवों के लिए खतरा' से जुड़े एक मामले का स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है। इसी की सुनवाई के दौरान वकील ने पीठ को बताया कि न्यायमित्र के रूप में हमने इस मामले में एक नई अंतरिम अर्जी दायर की है ताकि कोर्ट को बुधवार को हुई एक बेहद गंभीर घटना के बारे में सूचित किया जा स...