शामली, मार्च 3 -- मंडावर रेत खनन पर डंपर चालक के साथ मारपीट और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मार्च की रात करीब नौ बजे गांव मंडावर रेत खनन पॉइंट पर पहुंचकर आरोपियों ने डंपर चालक के साथ मारपीट की थी। आरोप था कि आरोपियों ने रुपयों की मांग की थी, जिसके मना करने पर हवाई फायरिंग भी की गई थी। मामले में खनन ठेकेदार नीरज मलिक निवासी सोनीपत की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में अल्ताफ और आरिफ निवासीगण गांव मंडावर को खुरगान काठा पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...