बागपत, फरवरी 8 -- बड़ौत। बड़ौत शहर के वार्ड नंबर 5 की सभासद समीना चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि गुराना रोड के बड़का तिराहे पर सुबह के समय रेत की बुग्गियां खड़ी रहती हैं। जिसके चलते लोगों जाम लगा रहता है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी लगने वाले जाम से विद्यालय जाने में देरी होती है। कई बार तो इनकी वजह से हादसे भी हो चुके है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से मार्ग पर खड़ी होने वाली बुग्गियों को हटवाने की मांग की है। मांग करने वालों में जावेद, इमरान, हंस कुमार, जाहुल, अख्तर, अरविंद, उस्मान, शौकीन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...