शामली, जून 11 -- कैराना। रेत का डंपर खेत में पलटने से करीब एक बीघा फसल नष्ट हो गई। मामले में किसान ने डंपर चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव गंदराऊ निवासी असजद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके साथ गांव के ही वादिल और अफसर अपने खेत के किनारे से घास हटा रहे थे। इसी दौरान गंदराऊ की ओर से तेज गति से रेत से भरा डंपर आ रहा था। चकरोड की चौड़ाई कम होने के कारण उन्होंने डंपर को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए उस पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए खेत के अंदर उतार दिया, जिस कारण डंपर खेत में पलट गया। डंपर के पलटने से लगभग एक बीघा फसल नष्ट हो गई। विरोध करने पर डंपर चालक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ह...