मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। नलकूप में तकनीकी समस्या के चलते लाल मस्जिद इलाके के करीब पांच सौ से अधिक परिवार रेतीला पानी पीने के लिए मजबूर हो गए। बड़ी संख्या में लोगों के पानी के मोटर और आरओ रेता पहुंचने के कारण खराब हो गए। कड़ाके की सर्दी में लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए तरसने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्षेत्रीय नागरिकों की सूचना पर स्थानीय पार्षद मोहम्मद नदीम ने जलकल विभाग के अफसरों को समस्या से अवगत कराया। तत्काल तीन टीमें मौके पर पहुंची। देर शाम तक जलकल विभाग की टीमें फाल्ट ठीक करने में लगी हुई थीं। यहां रहने वाले मोहम्मद नसीम, मुशर्रत अली, दानिश, कयूम, शाजिया ने बताया कि घरों में रेतीला पानी आने की समस्या शुक्रवार से शुरू हुई। शुरुआत में लगा कि कुछ समय के बाद समस्या ठीक हो जाएगी, मगर रेतीला पानी आने की समस्या कम होने की जगह और बढ़ ...