कुशीनगर, अगस्त 27 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।बाढ़ का अलर्ट जारी होने के बाद रेता क्षेत्र में संवेदनशील स्थान शाहपुर में रह रहे लोगों को प्रशासन ने नाव से निकाल कर बुावार की शाम तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। दरइसल रेता क्षेत्र गंडक नदी के उस पर है। वहां के संवेदनशील स्थान शाहपुर में इस पार के ग्रामीण खेती बाड़ी के लिए झोपड़ी डालकर रहते हैं। बाढ़ का अलर्ट जारी होने के बाद पूरी संभावना है कि शाहपुर का इलाका पूरी तरह टापू में तब्दील हो जाए। वहां का सर्ग्क पूरी तरह से कट जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने वहां रह रहे लोगों के लिए बुधवार को नाव की व्यवस्था करायी और दो बार में कुल 70 ग्रामीणों को इस पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। यह भी पढ़ें- जलस्तर में कमी से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुधरने लगी स्थिति यह भी पढ़ें- परसा : गंडक के जलस्तर में व...