महाराजगंज, जनवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के क्षेत्र में अब केवल तेंदुए का पदचिह्न वनकर्मियों को दिख रहा है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि बिहार की तरफ से आने वाला टाइगर वापस बिहार की तरफ चला गया है। जंगली जानवरों से ग्रामीणों और मवेशियों को बचाने के लिए यूपी और बिहार के वनकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली से संयुक्त गश्त कर रहे हैं। दो सप्ताह पहले सोहगीबरवा गांव की एक किशोरी को खेत में एक जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला था। उसका मृत शरीर कई हिस्सों में जंगल में पाया गया था। इसके बाद से सोहगीबरवा समेत रेता क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवरों से ग्रामीणों में भय बना हुआ था। इधर इस क्षेत्र में तेंदुए का पदचिह्न लगातार मिल रहा है। वन दारोगा रामफेर ने बताया कि गुरुवार को रोहुआ नाला के पास तेंदुए का पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.