फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद/पलवल,केशव भारद्वाज। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने सभागार कक्ष, रूम नंबर- 603 में महिलाओं से संबंधित मामलों की जन सुनवाई करेंगी। यह जानकारी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष के निजी सचिव ने दी। उन्होंने बताया कि जिस किसी भी महिला को अपनी शिकायत आयोग के समक्ष रखनी है तो वह निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी शिकायत दे सकती हैं। वहीं, वह मंगलवार को पलवल का दौरा भी करेंगी। इस दौरान वह महिला सुरक्षा, अधिकारों और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। यह भी पढ़ें- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को जनसुनवाई करेंगी इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे वह ल...