अररिया, मई 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता। रविवार सुबह निजी वाहन से पूर्णियां जा रहे अमरकथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के परिजनों ने अररिया हड़ियाबाड़ा टोल टैक्स कर्मियों पर उनके स्थानीय नंबर की गाड़ी रोकने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रेणु के मंझले बेटे अपराजित राय अप्पू ने बताया कि सुबह 10.10 मिनट पर टोल कर्मी को यह बताने पर की गाड़ी पर पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु जी का परिवार है, एक बार विधायक जी से बात कर लीजिए। लेकिन उसने किसी की नहीं नहीं सुनी। यही नहीं वहां मौके पर मौजूद टोल कर्मी भड़क गया। यह भी पढ़ें- रेणु परिवार ने टॉल टैक्स कर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोपदुर्व्यवहार का आरोप इधर रेणु के छोटे सुपुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उस गाड़ी में रेणु का बेटा और बहुएं थी जिन्हें क...