अररिया, मार्च 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार को रेणु गांव औराही हिंगना में अमरकथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे दक्षिणेश्वर राय रेणु की लिखी कहानी संग्रह 'रफू वाली साड़ी' का विधिवत लोकार्पण किया गया। खास यह कि यह लोकार्पण देश के बड़े कथाकार शिवमूर्ति एवं मैथिली शरण गुप्त की नातिन रजनी गुप्त के हाथों हुआ। इन दिनों शिवमूर्ति जी अपने हालिया शोधपरक उपन्यास 'अगम बहै दरियांवा' को लेकर तो वहीं रजनी गुप्त अपनी उपन्यास 'जस्ट चिल यार' को लेकर चर्चा में हैं। इस मौके पर कथाकार व 1997 बैच के धर्मगंज अररिया के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी दीर्घ नारायण यादव, पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु, अपराजित राय अप्पू, कमल किशोर, मानवेन्द्र, अनुराग, निशांत आदि मौजूद थे। इस पुस्तक लोकार्पण के विषय में बात करते हुए दक्षिणेश्वर राय रेणु उर्फ पप्पू बेहद भावुक होते हुए कह...