अररिया, मार्च 6 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित रेणु साहित्य परिसर में प्रख्यात कथा शिल्पी एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती ग्रामीण परिवेश के लोगों ने बड़ी शिद्दत से श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई। इस दौरान उन्हे लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार अजय अकेला ने की। मौके पर साहित्यकार सि रेणु साहित्य परिषद के जिला सचिव अजय अकेला ने कहा- रेणु एक क्रांतिधर्मा लेखक थे, उन्होंने अपना देश आजाद कराने के पश्चात पड़ोसी देश नेपाल में राणाशाही को समाप्त कर प्रजातंत्र की स्थापना की थी। पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव ने रेणु की बहु आयामी व्यक्तित्व एवं कृति पर प्रकाश डाला। कहा कि रेणु ने अपनी कालजयी रचनाओं से सिर्फ देश में ही नही, बल्कि विदेशों में भी भारतीय ग्रामीण सा...