सोनभद्र, मार्च 23 -- रेणुकूट। नगर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में सोमवार से डेंटल ओपीडी की विधिवत शुरुआत हो गई। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के श्रमिकों और औद्योगिक कर्मचारियों को अब दांतों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने फीता काटकर डेंटल ओपीडी का उद्घाटन किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने बताया कि डेंटल सेवाएं शुरू होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा और इलाज में होने वाली देरी से भी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि अस्पताल में डेंटल मशीन लगभग 20 वर्षों से उपलब्ध थी, लेकिन दंत चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण अब तक डेंटल ओपीडी का संचालन नहीं हो पा रहा था। इस मौके पर डॉ. आनंद पटेल, अनि...