सोनभद्र, अप्रैल 29 -- चोपन। ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन-भरहरी मार्ग पर स्थित रेणुका नदी पर बने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि यह पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और अब इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। पुल के कई हिस्सों से नुकीली सरिया बाहर निकल आई है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इसी पुल के सहारे अपने स्कूल और कॉलेज पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- रेलिंग विहीन पुलिया की करें पहचान, तय करें अफसर की जवाबदेही उन्होंने चेतावनी दी कि पुल की मौजूदा स्थिति को...