गुमला, नवम्बर 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में चलाए जा रहे रेड हंट ऑपरेशन के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वर्षों से फरार अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार की देर रात अलग-अलग स्थानों से इन वारंटियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं 10 वर्षों से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपी फागुता उरांव,16 वर्षों से फरार आरोपी सुखनाथ महतो 22 वर्षों से फरार शमीम अंसारी, 13 वर्षों से फरार असरिता देवी ,एक वर्ष से फरार कलाम खान, 12 वर्षों से फरार अमृत उरांव, 21 वर्षों से फरार सुधु उरांव 18 वर्षों से फरार मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.