नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीटीसी बसों की हड़ताल के बीच मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस बीच शनिवार सुबह रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटा मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इस वजह से सुबह के वक्त यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि सुबह करीब 7:40 बजे रेड लाइन पर परिचालन सामान्य हो गया। इससे व्यस्त समय में सफर में अड़चन नहीं आई। यह भी पढ़ें- उड़ानों में आई बाधा से दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशान रहे यात्रीरेड लाइन पर तकनीकी समस्या डीएमआरसी ने सुबह 6:49 बजे एक्स पर पोस्ट कर रेड लाइन पर परिचालन प्रभावित होने की सूचना दी। डीएमआरसी ने बताया कि तकनीकी कारण से रेड लाइन पर शाहदरा से वेलकम के बीच मेट्रो सेवा में विलंब है। हालांकि, डीएमआरसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस त...