जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। एचआईवी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रेड रन के तहत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बालक एवं बालिका वर्ग की 3 किमी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रांची के सौजन्य से जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि डॉ. साहिर पाल (सिविल सर्जन सह सीएमओ) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, मंटू पातर, डॉ. हसन मलिक इमाम व फिरोज खान उपस्थित रहे।बालिका वर्ग में पानो बास्के प्रथम, लक्ष्मी मुर्मू द्वितीय व सिंगों हेम्ब्रम तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रेड रन में बबलू टुडू और पानो बास्के ने मारी बाजी बालक वर्ग में बबलू टुडू प्रथम, मुक...