मोतिहारी, अप्रैल 21 -- पताही, निसं । पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव में पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई मधुबन पुलिस पर हमलावरों ने धावा बोल दिया। जैसे ही मधुबन पुलिस बेतौना गांव पहुंची, आरोपित के परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। हमले में महिला दारोगा नेहा वर्षा सहित तीन जवान जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल, फेनहारा, मधुबन और पताही थाने की पुलिस ने सदलबल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मामले में 14 महिलाओं और 8 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- रेड पड़ते ही परिजन हुए उग्र, पुलिस को खदेड़ा नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एसपी ने की कार्रवाई : एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि महिला...