गोरखपुर, मार्च 9 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के रेड चीफ शोरूम में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि 26 फरवरी की रात चोर ने शटर का ताला तोड़कर शोरूम से कपड़े, कैमरा, डीवीआर और नगदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में निखिल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आजमगढ़ जनपद के जियनपुर थाना क्षेत्र के भरौली, जगदीशपुर निवासी शशांक चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 17 पैंट, 15 शर्ट, चार पर्स और 200 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.