गोपालगंज, अप्रैल 7 -- रेडक्रॉस सोसायटी गोपालगंज के पास पिछले छह वर्षों से अपना कार्यालय नहीं था। जिससे इसकी गतिविधि करीब बंद हो गयी है। लेकिन, अब इसमें नयी जान आ गयी है। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की मांग पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने शहर में तत्काल प्रभाव से कार्यालय के लिए भवन का अस्थायी इंतजाम करा दिया। साथ ही अपना भवन बनाने के लिए जमीन की तलाश कराने का भरोसा दिया है। डीएम ने कहा है कि अस्थायी कार्यालय में ब्लड बैंक से लेकर अन्य गतिविधियां शुरू करें। वहीं, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि जूनियर रेड क्रॉस का गठन करने के लिए गोविंद कुमार को संयोजक और वार्ड नं एक के पार्षद डॉ. तनवीर अहमद को सह संयोजक बनाया गया है। 18 से 40 वर्ष के युवा दो हजार का सदस्यता शुल्क देकर आजीवन सदस्य बन सकते हैं। समाज में सेवा भाव से काम ...