फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर बुधवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:35 बजे पर हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े 150 सहयोगियों और 20 रक्तदाताओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और जरूरतमंदों की सेवा में निभाई गई सक्रिय भूमिका के...