दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा के द्वारा मंगलवार के देर शाम रेड क्रॉस टीम चैयरमेन डॉ राजकुमार उपाध्याय के अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। सचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रेड क्रॉस की टीम ने सामाजिक सरोकार के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर, धर्मस्थान, सिंधी चौक, दुधानी आदि जगहों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें ठंढ से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में वाईस चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, संयुक्त सचिव डॉ. सिकंदर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मनी केशरी, अरविंद कुमार आदि सदस्य शामिल थे। फोटो संख्या-15-कंबल वितरण करते रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य -- गरीब, असहाय, दिव्यांग के बीच कंबल का ...