रेड क्रॉस समिति के पूर्व चेयरमैन की पुण्यतिथि पर 30 यूनिट रक्त एकत्रित, 115 की स्वास्थ्य जांच
देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। रेड क्रॉस समिति (उत्तराखंड) के पूर्व चेयरमैन स्व. रणजीत सिंह वर्मा की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सितंबर को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संयुक्त रूप से किया। मंत्रियों ने राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा, वहीं सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बरसात में बुखार के प्रति सतर्क रहने और तुरंत जांच की अपील की। शिविर में दून मेडिकल टीम के सहयोग से 30 यूनिट रक्त जुटाया गया। साथ ही 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और विशेष रूप से लगाई गई एक्स-रे मशीन का लाभार्थियों ने लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डॉ. मोहंती की स्मृति आयोजित रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने किया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.