जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 222वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग 5 से 10 सितंबर तक साकची भवन में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण में आम जीवन से जुड़े सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार तथा आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की व्यावहारिक उपाय प्रशिक्षकों द्वारा दी जायेगी। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में अपना नामांकन करा सकते हैं। वहीं कारपोरेट एवं कंपनी कर्मियों तथा दूसरे शहरों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण के पहले दिन उद्घाटन सत्र के दौरान भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...