जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों को आपदा के समय किसी दूसरे की सहायता के लिए सेफ्टी फर्स्ट एवं डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग साकची रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेफ्टी फर्स्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के बाद लोग विभिन्न तरह के आपदाओं में लोगों की मदद कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...