मुंगेर, सितम्बर 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा मुंगेर ने टीबी मुक्त भारत अभियान में बड़ी पहल की है। संस्था ने 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें छह महीनों तक लगातार पौष्टिक आहार वितरण करने का संकल्प लिया है। ​इसी क्रम में शनिवार को रेड क्रॉस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोद लिए गए 50 मरीजों को दूसरे महीने की पौष्टिक आहार किट प्रदान की गई। ये सभी मरीज सदर अस्पताल के टीबी वार्ड द्वारा चिह्नित किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधीर कुमार एवं सचिव देव प्रकाश ने की। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर में आज केन्द्रीय मंत्री का जनसंवाद, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा मौके पर रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, डॉ. पंकज सिंह, तुषार यादव, अं...