भदोही, अगस्त 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से पवित्र गंगाजल लेकर वाराणसी जा रहे शिव भक्तों की सेवा एवं सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के लोग रविवार को गोपीगंज में डटे रहे। सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को निरंतर प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. भारतेंदु द्विवेदी के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने शिविर में पहुंचकर शिव भक्तों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की। इस दौरान पैदल यात्रा के कारण पैरों में छाले एवं अन्य समस्याओं से परेशान शिव भक्तों के पैरों में पट्टियां बांधी गईं तथा आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ग्रामीण इलाकों में कांवरियों के पांव धुले गए संस्था के सदस्यों श्री गोपाल कृष्ण, विकास नारायण सिंह, अंबिका प...