रेड क्रॉस का अंधापन निवारण अभियान 11 जुलाई से
जमशेदपुर, जून 29 -- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 11 जुलाई से अंधापन निवारण अभियान शुरू होगा। द्रोपदी देवी-चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, टाटा मुख्य अस्पताल और जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से वर्ष 2026-27 के लिए 39 निःशुल्क नेत्र शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सप्ताह शनिवार, रविवार और सोमवार को तीन दिवसीय शिविर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में लगेंगे। ये शिविर 26 अप्रैल 2027 तक चलेंगे। वर्ष 2024 में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ के दौरान तत्कालीन राज्यपाल एवं वर्तमान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप इस वर्ष आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और नेत्र रोगियों के लिए नया विस्तारित आवासीय हॉल तैयार हो चुका है। यह भी पढ़ें- रेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.