चतरा, सितम्बर 21 -- चतरा संवाददाता। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के कार्यकारिणी सदस्य पांडेय रामदयाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रांची में चल रहा था। उनके निधन पर रेड क्रॉस के पदाधिकारी और सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर उपस्थित रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि पांडेय रामदयाल न सिर्फ रेड क्रॉस कार्यकारिणी के सदस्य थे बल्कि ये अच्छे मार्ग दर्शक भी थे। इनके मार्गदर्शन में रेड क्रॉस का काफी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि उनका निधन चतरा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। शोक सभा में रेड क्रॉस के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.