मुरादाबाद, फरवरी 28 -- होली के त्योहार को लेकर अनेकों हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रेड कार्ड दे दिए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने रेड कार्ड को लेकर विरोध जताया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सभी पक्षों की बात को सुना। शनिवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन के पदाधिकारी को रेड कार्ड दिए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोतवाली में हंगामा काटा एसडीएम विनय कुमार सिंह के समझाने के बाद सभी शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व गांधी पार्क पर बैठक की ।कहा कि पुलिस द्वारा रेड कार्ड जो दिए गए हैं वह सरासर गलत है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। एसडीम विनय कुमार सिंह ने सभी को समझाते हुए कहा कि रेड कार्ड देना प्रशासनिक कार्यवाही का हिस्सा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.