घाटशिला, मार्च 16 -- घाटशिला। संवाददाता घाटशिला प्रखंड के कालचीति पंचायत अंतर्गत दीघा में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। इसमें मेजबान रेड इलेवन दीघा ने जियाड़ झरना फुटबॉल क्लब को हराकर टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया। विजेता को 40 हजार व उपविजेता को 30 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 17 -17 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म की जरुरत है। इस टूर्नामेंट मे 32 टीमों नें भाग लिया।मौके पर मुखिया फागु सोरेन, वैद्यनाथ मुर्मू, कमल हेंब्रम, सूरज मुर्मू, जीवन हेंब्रम भोजाय मुर्मू, मदन हेंब...