लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। मौसम विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने रविवार शाम को लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव समेत आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले तीन घंटों में इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में सर्वाधिक प्रभाव रहने की आशंका है, जिसे उच्चतम तीव्रता वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान और ओलावृष्टि का सर्वाधिक प्रभाव लखनऊ के दक्षिणी हिस्से से लेकर कानपुर तक के विस्तृत क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। लखनऊ, उन्नाव और कानपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 30 के आसपास के इलाके विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.